फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पैर व टांग में गोली लगने पर घायल शिवम को मिली अस्पताल से छुट्टी, गिरफ्तार

विज्ञापन
हरबिलास हत्याकांड मामले का आरोपी ​शिवम
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ में बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर व टांग पर गोली लगने पर घायल शूटर शिवम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मंगलवार देरशाम को सिटी नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा छुट्टी दिए जाने के बाद पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जबकि इस मामले में शिवम का साथी शूटर गगन पहले ही 21 फरवरी तक रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शिवम व गगन दोनों ही हरबिलास पर गोलियां चलाने वालों में शामिल थे। 14 फरवरी को एसटीएफ करनाल ने सूचना मिलने के बाद दोनों शूटरों को नारायणगढ़ के लाहा गांव के पास घेर लिया था। इस दौरान शिवम ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में शिवम के पैर व एक टांग पर गोली लगी थी। जबकि गगन को काबू कर लिया था। घायल शिवम तभी से अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें