फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फेंसिंग प्रतियोगिता में कमाल दिखा रहे भाई-बहना

विज्ञापन
अंबाला छावनी में प्रे​क्टिस करते फेंसिंग ​खिलाड़ी प्रभकरण। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेंसिंग में भाई बहन की जोड़ी कमाल दिखा रही है। एक तरफ जहां भाई प्रभकरण अंतरराष्ट्रीय कैडेट एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप खेलने कुवैत रवाना हुए हैं। वहीं बहन रबनूर भी राष्ट्रीय स्तर पर अनेकाें पदक अपने नाम कर चुकी हैं। पहले दोनों भाई बहन ताईक्वांडों खेला करते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्ष से दोनों भाई बहन फेंसिंग में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। स्कूल नेशनल और कैडेट नेशनल चैंपियनशिप में प्रभकरण अपना लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें 19 से 23 फरवरी तक कुवैत में एशियन चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इसमें भारत से 12 लड़के और 12 लड़कियां खेलने गए हैं। जिसमें हरियाणा से करीब पांच खिलाड़ी हैं। जिसमें अंबाला से प्रभकरण भी एक हैं।
छह पदक कर चुकी हैं नाम : इसी तरह से राष्ट्रीय खिलाड़ी रबनूर कौर अभी तक छह पदक अपने नाम कर चुकी हैं। जिसमें एक स्वर्ण, दो सिल्वर और तीन कांस्य पदक शामिल है। रबनूर ने स्टेट में टीम इवेंट में ब्रांज, स्कूल स्टेट सिल्वर, अंडर 14 स्टेट में गोल्ड जीते और नेशनल में छठीं रैंक आई है। प्रभकरण 2018 से फेंसिंग कोच विकास से प्रशिक्षण ले रहे हैं। विकास फेंसिंग कोच के रूप में हरियाणा के अन्य जिलों करनाल, रोहतक में भी काम कर चुके हैं। फेंसिंग कोच के रूप में विकास हरियाणा सरकार में कोच हैं। विकास फेंसिंग कोच के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर चुके हैं। फेंसिंग कोच के रूप में विकास ने 15 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 20 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं।

अंबाला छावनी में प्रेक्टिस करते फेंसिंग खिलाड़ी प्रभकरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें