फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने लगाई 6 किलोमीटर लंबी दौड़

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास मैराथन के आयोजन पर मौजूद गृहमंत्री अनिल व? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के स्वर्णिम भारत और ‘मेरा भारत मेरी जान’ थीम पर छह किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गृह मंत्री अनिल विज ने किया। इसमें 35 साल से अधिक की कैटेगरी में शिवि ने बाजी मारी और बलकार ने द्वितीय और सेंथिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 35 साल से कम की कैटेगरी में अमरप्रीत प्रथम, हरपाल सिंह द्वितीय, सनी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में राजयोग मेडिटेशन रिसर्च एंड फाउंडेशन स्पोर्ट्स विंग के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कोच राजयोगी जगबीर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैराथन का आयोजन ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट टाबू, शाखा न्यू दयाल बाग अंबाला कैंट की मुख्य संचालिका ब्रह्मकुमारी कृष्णा और उप संचालिका आशा की अध्यक्षता में हुआ। मैराथन दौड़ की शुरुआत सुभाष पार्क से हुई जो जगाधरी रोड होते हुए गीता गोपाल चौक, जनता स्वीट, फुटबॉल चौक, सदर बाजार के रास्ते होते हुए सुभाष पार्क में समाप्त हुई। इस मौके पर बार प्रेसिडेंट दिलबाग, एकता डांग, पूरेवाल, डॉक्टर दत्ता, एडवोकेट दिलीप मित्तल, एडवोकेट अनुपम शर्मा, टोनी बिंद्रा, कर्नल आर डी सिंह, एडवोकेट डॉक्टर जेएस सिद्धू, राकेश मेहता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें