फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूमधाम से मनाया शनि जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिला के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को धूमधाम से शनि जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कई मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वानुमल की बगीची स्थित शनिदेव मंदिर के पंडित विनोद ने बताया कि शनि जयंती पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शनि शिला पर पूजा अर्चना कर तेल चढ़ाया। इसके बाद दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे शनि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस शोभायात्रा में शनिशिला का छावनी के विभिन्न बाजारों में भ्रमण करवाया गया। इसके अलावा इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान कलाकारों ने भोले बाबा और अघोरी के भजनों पर नृत्य किया। इसके बाद यह शोभायात्रा वापस मंदिर में ही समाप्त हुई। इसी तरह शहर के नसीरपुर स्थित शनिदेव मंदिर में शनि जयंती मनाई गई और मंदिर में जागरण किया। इस जागरण में भजन गायक ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
हनुमान चालीसा के पाठ के साथ मनाई शनि जयंती

छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और शनि जयंती मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा शाम के समय मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ के बाद आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को समोसे और गुलदाने का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हनुमान भक्त मंडल के महासचिव महेंद्र कुमार रेखी ने बताया कि सभा द्वारा महीने के प्रत्येक ज्येष्ठ मंगलवार को हुनमान जी का पाठ किया जाता है। इस अवसर पर प्रधान संदीप गर्ग, उप प्रधान राजिंद्र अरोडा, खजांची दया किशन, विनोद कुमार, चिरंजीलाल, चेयरमेन नवीन यादव, सचिव विरेंद्र यादव, हरमिंदर पाल सिंह, ओमप्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें