- मार्ग 1: अंबाला छावनी ➔ चंडीगढ़ मार्ग ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ पंजाब
- मार्ग 2: लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं।
पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
- मार्ग 1: राजपुरा ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ अंबाला छावनी ➔ दिल्ली
- मार्ग 2: राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें।
किसानों के संभावित दिल्ली कूच को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर (देवीनगर) पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है।
नए आदेशों के तहत शंभू बॉर्डर और उसके आसपास के इलाकों में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने, एक साथ रुकने या अवांछित रूप से घूमने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सख्त आदेश 27 जुलाई तक निरंतर प्रभावी रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन और अंबाला पुलिस ने किसान संगठनों व आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी नागरिक व किसान भाई प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।