फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमात्र ट्रांसजेंडर शबनम ने डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

नारायणगढ़। नगर पालिका के चुनावी यज्ञ में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर ने भी अपनी आहुति डाली। पूरे इलाके से केवल एक ही ट्रांसजेंडर शबनम की वोट थी। चान्ना कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय शबनम ने कहा कि वह पिछले 22 साल से अपने मत का इस्तेमाल कर रही हैं। मतदान को लेकर शबनम बोली कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है और हमें अपने मत का इस्तेमाल पूरी सोच, समझदारी से करना चाहिए।
केवल एक मत नहीं, बल्कि मतदाता के हाथ इलाके के विकास कार्यों का भी भविष्य होता है। उनके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि इलाके के हित के बारे में सोचने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके मतदान का उद्देश्य केवल इलाके में विकास कार्य करवाना है। समाज के बारे में अच्छा सोचने में ही हमारी खुशी है। यही कारण है कि वह आम लोगों के बीच रहते हैं और उनके साथ एक परिवार सा रिश्ता बन जाता है। संवाद
विज्ञापन

गुरु और एक अन्य साथी के साथ रहती हैं शबनम
शबनम ने कहा कि उसका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था, लेकिन काफी सालों पहले वह नारायणगढ़ में आ गई थी। तभी से वह अपने गुरु व एक अन्य साथी के साथ यहां रह रही है। एक ट्रांसजेंडर साथी की वोट यमुनानगर में बनी हुई है। शबनम ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने मत का इस्तेमाल करना नहीं भूलती। वह समाज का हिस्सा होने के नाते अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाती है।
विज्ञापन

शबनम को देख वोटरों के खिले चेहरे
वोटिंग शुरू होने के बाद शबनम भी दूसरे वोटरों की तरह अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए लाइन में लग गई थी। समाज के प्रति एक ट्रांसजेंडर द्वारा अपनी जिम्मेदारी को निभाता देखकर वोटरों के चेहरे खिल उठे। खुशी-खुशी शबनम ने वोट डाला और बूथ से बाहर निकलने के बाद दूसरों से भी वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें