फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीवर और नालियां ओवरफ्लो, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
शहर के बांस बाजार में दुकानदार संजय कुमार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्डों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। यह अब मेयर उपचुनाव में चर्चा बन रही हैं। वार्डों में साफ-सफाई, सड़कें और नाले-नालियों की सफाई जैसे सुविधाओं का भी अभाव है। वार्ड-8 में भी ऐसी ही स्थिति है। वार्ड में कई जगहों पर सड़कें टूटी हैं।
विज्ञापन

सीवर और नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ रहा है। मैनहोल के ढक्कन भी कई दिनों तक नहीं डाले गए। स्थानीय दुकानदार व लोगों का कहना है कि निगम की ओर से अभी तक मूलभूत सुविधाएं ही लोगों को उपलब्ध नहीं करवाई गई। ऐसे में शहर का विकास कैसे होगा।

फोटो23

पहला मामला

नाले-नालियों की सफाई नहीं होती

बांस बाजार में दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि बाजार में नाले-नालियों की सफाई नहीं होती। नालियों में गंदगी होने से परेशानी झेलनी पड़ती है। सफाई कर्मचारी कभी सफाई करने के लिए आते हैं तो कभी नहीं आते। बरसाती सीजन में तो समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। बाजार में बेसहारा गोवंश व आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है। निगम ने अभी तक इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


फोटो24
दूसरा मामला

गंदा पानी आ रहा सड़कों पर

दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि उनकी सब्जी की दुकान है। दुकान के आगे से गुजर रहे नाले का पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों के आगे जमा हो जाता है। इसके साथ ही दुकान के सामने सीवरेज की पाइपलाइन भी लीक होती रहती है। गंदा पानी दुकान के आगे जमा होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। निगम की ओर से कर्मचारी ठीक करने के लिए आते हैं, लेकिन थोड़े दिनों बाद ही वही स्थिति दोबारा बन जाती है।

फोटो25

तीसरा मामला

सड़कें टूटी, मैनहोल के खुले ढक्कन

स्थानीय निवासी गुलशन कालड़ा ने बताया कि उनके क्षेत्र में सड़कें टूटी रहती है। सड़कों को बार-बार बनाया जाता है और फिर टूट जाती है। उनके क्षेत्र में कई मैनहोल हैं। उनमें से कई तो खुले रहते हैं। इनमें से दो मैनहोल कई दिनों से खुले थे। अब इन मैनहोल को ढका गया है। नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग को मैनहोल की चेकिंग समय-समय पर करनी चाहिए ताकि उनको पता चल सकें कि कहां मैनहोल ठीक है और कहां खुला है।

कुल जनसंख्या- 16 हजार 206

सामान्य वर्ग-12 हजार 721

बीसी- 1633

एससी- 1852

बीसी- 10.08 फीसदी

एससी- 11.43 फीसदी

चुनाव के बाद भी होंगे काम : मीना

वार्ड-आठ पार्षद मीना ढींगरा ने बताया कि वार्ड में टूटी सड़कों के मरम्मत के लिए कार्य चल रहा है। इसके साथ ही अंबिका देवी मंदिर के पास ट्यूबवेल भी लगाया गया है। वार्ड में नाले व नालियों के कार्य भी करवाए गए हैं। कई विकास कार्यों को लेकर निविदा लगाई गई है। यह निविदा चुनाव के बाद पूरी होंगी और उसके बाद विकास कार्य करवाए जाएंगे। जहां भी सड़कें टूट रही हैं, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी।

शहर के बांस बाजार में दुकानदार संजय कुमार। संवाद

शहर के बांस बाजार में दुकानदार संजय कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें