फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 1 किमी के दायरे में लगाए 30 से अधिक नाके

विज्ञापन
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित रैली में जाने से पहले लोगों के जूते चैक करता पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंबाला छावनी आगमन पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अंदरूनी क्षेत्रों से लेकर हाईवे तक सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त नजर आया। महज एक किलोमीटर के दायरे में 30 से अधिक स्थायी व अस्थायी पुलिस नाके स्थापित किए गए।
अंबाला-दिल्ली और जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। छावनी के अंदरूनी मार्गों को भी पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। वीवीआईपी के प्रस्तावित मार्ग पर सुरक्षा में चूक से बचने के लिए त्रिस्तरीय घेरा तैयार किया गया। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे गृहमंत्री अमित शाह अंबाला छावनी के एयरफोर्स बेस पर उतरे। यहां से वे सड़क मार्ग से अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित शहीद स्मारक की ओर रवाना हुए। इस दौरान उनके सड़क मार्ग को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया था। उनका वाहन काफिले में सबसे आगे था। इसके पीछे मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का काफिला रहा।
विज्ञापन

ऊंची इमारतों से निगरानी और जन नियंत्रण
सुरक्षा एजेंसियों ने वीवीआईपी मार्ग के आसपास की बहुमंजिला इमारतों की छतों को अपने नियंत्रण में लिया। छतों पर अत्याधुनिक हथियारों और उच्च क्षमता वाली दूरबीन से लैस पुलिसकर्मी तैनात थे। ये पुलिसकर्मी दूर-दूर तक हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रहे थे। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से पूरे इलाके की 24 घंटे निगरानी भी की। केंद्रीय गृहमंत्री के काफिले से वाहन चालकों व आमजन को दूर रखने के लिए भी कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित रैली में जाने से पहले लोगों के जूते चैक करता पुलिसकर्मी।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित रैली में जाने से पहले लोगों के जूते चैक करता पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें