फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर नौकर ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 वासी ट्रांसपोर्टर कुलशेर सिंह को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका नौकर विक्की नेपाली करीब सवा करोड़ के सोने के जेवर और 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। उसने घर में अपने सहयोगी सफाई कर्मी प्रदीप उर्फ पांडेय को भी बेहोश किया। दोनों को नशे में पाते ही उसने सहयोगियों को बुला लिया। मालिक के हाथ से मोबाइल छीनने के बाद उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और घसीटकर बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम की घटना के समय वे घर में अकेले थे। घटना का खुलासा मंगलवार देर शाम उनकी पत्नी गुरमीत कौर, बेटे कंवर प्रताप और पुत्रवधू रूबिना के घर लौटने पर हुआ जोकि बराड़ा में अपने पुश्तैनी घर गए हुए थे। उन्हें घर का मालिक और एक नौकर (सफाई कर्मी) बेहोशी की हालत में मिले। आनन-फानन में दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुलशेर को प्राइवेट और प्रदीप को कैंट नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। विक्की नेपाली नौकर पर केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मकान नंबर 189 में घटना हुई। कुलशेर सिंह का बराड़ा में ट्रांसपोर्ट के अलावा शेलर भी है। गुरमीत कौर के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे जाने के बाद शाम करीब छह बजे लौटते तो न कुलशेर दिखे, न कुत्ता और नौकर प्रदीप। ऊपर जाकर देखा तो प्रदीप उल्टियां कर रहा था। उसके बाद कुंडा खोलकर कुलशेर को घायलावस्था में बाहर निकाला। महिला के अनुसार उनका नौकर विक्की नेपाली जेवर और नकदी लूटकर भागा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी सेटअप बॉक्स भी ले गया साथ
शातिर विक्की नेपाली सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स भी अपने साथ तोड़कर ले गया है। करीब ढाई माह पूर्व ही वह काम पर लगा था। पुराने नौकर राजेश ने अपने घर जाने से पहले अपनी जगह काम नौकरी दिलवाई थी।
विज्ञापन

नौकर विक्की नेपाली ने मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और जेवर लूटे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-9।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें