फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग के बाद कंफर्म टिकट यात्रियों को ही प्लेटफार्म पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
मुख्य द्वार के नजदीक टिकट चैकिंग करते टीटीई। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए अब रेल प्रशासन भी अलर्ट पर है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। वहीं, कंफर्म टिकट यात्रियों को ही प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खात्मे को लेकर अंबाला का जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। अधिकारियों ने नियमों के पालन को लेकर सख्त हिदायत दी हैं। अंबाला मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। स्टेशन के यूटीएस काउंटर के नजदीक एक स्पेशल काउंटर बनाया गया है। यहां टिकट चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है जो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ टिकटों की भी जांच कर रहे हैं।
एक घंटा पूर्व आने का संदेश
सूचना प्रणाली व मोबाइल पर भेजे जा रहे संदेश के तहत यात्रियों को जानकारी दी जा रही है कि स्टेशन पर बेवजह भीड़ न बढ़ाएं और ट्रेन आने से एक घंटे पहले ही स्टेशन पर पहुंचे, ताकी व्यवस्था बनाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे संदेश
कोविड प्रोटोकाल के तहत स्टेशन के गेट पर खड़े टीटीई हर आने-जाने वाले यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान जांच कर रहे हैं। वहीं निर्धारित से अधिक ताप या बुखार व अन्य लक्षण नजर आने वाले यात्रियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि ऐसे यात्रियों की तुरंत जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा सके।
नाइट कर्फ्यू में यात्रियों को छूट
रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें रात के समय ही चलती हैं, ऐसे में नाइट कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने वालों को आवागमन की अनुमति रहेगी। अगर किसी नाके पर तैनात पुलिसकर्मी नाइट कर्फ्यू के दौरान यात्रा करने का कारण पूछते हैं तो उनको बताना होगा कि रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं या फिर यात्रा से लौटकर घर जा रहे हैं। अगर पुलिसकर्मी टिकट आदि दिखाने के लिए कहें, तो उनको टिकट भी दिखाना होगा। लेकिन इस दौरान लोगों को घर से स्टेशन पहुंचने और स्टेशन से घर आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल पाएगा।
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उपाय
स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उपाय किए गए हैं। प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। थर्मल स्क्रीनिंग और टिकट जांच के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें