मेन सदर बाजार में रविवार को सड़कों किनारे खड़े वाहनों पर शिकंजा कसते हुए इलाका पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के मौके पर न सिर्फ चालान काटे, जबकि ट्रैफिक को प्रभावित कर रहे अन्य वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई को देखते हुए बाजारों में हडकंप मच गया और वाहन चालक मौके से इधर उधर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस के अनुसार इस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीबन 10 वाहनों के मौके पर ही चालान काटे और साथ ही अन्य वाहनों के मालिक मौके पर न होने के कारण क्रेन के माध्यम से थाने में ले गए। ताकि मेन बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाया जाए और लोगों को राहत मिल सके।
यह कार्रवाई निकलसन रोड समेत अन्य बाजारों में की गई। उनका कहना है कि अक्सर बाजारों में देखा जाता है कि जनता खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंचती है। लेकिन वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर दुकानों व बाजारों में चले जाते है। जिससे बाजारों में यातायात पुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। इसी कारणों के चलते पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त तत्वावधान में ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।