फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाके के बाद रेलवे लाइनों की बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच करते सुरक्षा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- पेट्रोलिंग के लिए आरपीएफ की दो कंपनियां तैनात, अमृतसर से आने वाली ट्रेनों में तैनात किए कर्मचारी व डॉग स्क्वायड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अमृतसर से अंबाला की तरफ आने वाले रेल मार्ग पर गहन सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश उच्चाधिकारियों की तरफ से दिए गए हैं, वहीं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रेलवे लाइनों तक न पहुंच पाए, वहीं रेल लाइनों के नजदीक बसे रिहायशी क्षेत्रों में भी मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है।
रेलवे ने अमृतसर से अंबाला की तरफ आने वाले लगभग 200 किमी लंबे रेल खंड पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान तैनात करने के निर्देश दिए हैं। आरपीएसएफ की दो कंपनियां रात को ही अंबाला पहुंच गई हैं और उन्हें अब टीमों के रूप में अलग-अलग रेल खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस काम में स्थानीय आरपीएफ की टीम उनकी मदद करेगी। इस कार्य में राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी का सहयोग भी लिया जा रहा है, वहीं ट्रेनों में भी सुरक्षा को लेकर सादी वर्दी में अतिरिक्त कर्मचारी, हथियारों से साथ गार्द व डाॅग स्क्वायड की तैनाती के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर बंकर बनाने की तैयारी
सुरक्षा को लेकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी संदिग्ध वाहन व व्यक्ति रेलवे परिसर में घुस न पाए। स्टेशन के प्रमुख आवागमन स्थलों पर बंकर बनाने की भी तैयारी की जा रही है और यहां हथियार बंद जवान तैनात किए जाएंगे, वहीं सुरक्षा को लेकर इस कार्य में आरपीएफ के अलावा जीआरपी, सीआईबी, सीआईए व अन्य खुफिया एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को अब आठ घंटे की जगह 12 घंटे तक अपने-अपने स्थान पर तैनात रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर दी गई थी धमकी
आतंकवादी संगठनों ने 26 जनवरी को ट्रेनों में सफर न करने की धमकी भी जारी की है। यह धमकी भरा संदेश पिछले दिनों स्कूलों को दी गई धमकी के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इसके बाद से लगातार स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन की तलाशी भी ली गई है, वहीं स्टेशन पर काम करने वाले वेंडरों, कुलियों सहित अन्य कर्मचारियों से भी सहयोग मांगा गया है ताकि कैंट स्टेशन पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।

स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अंबाला मंडल की वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त इन प्रबंधों पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं कर्मचारियों की बढ़ोतरी के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच करते सुरक्षा कर्मचारी। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच करते सुरक्षा कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें