फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घटनास्थल पर मिले सबूत आईडी ब्लास्ट की तरफ कर रहे इशारा

विज्ञापन
पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ स्टेशन के नजदीक धमाके के बाद टूटी रेल लाइन। रेलवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- एनआईए सहित अन्य एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन

- मंडी गोविंदगढ़ और न्यू सरहिंद स्टेशन के मध्य हुए धमाके का मामला
फोटो-25 से 29
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गणतंत्र दिवस से ठीक दो दिन पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लगभग 50 किमी दूर न्यू मंडी गोविंदगढ़ और न्यू सरहिंद स्टेशन के मध्य हुए धमाके के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटनास्थल पर जो सबूत मिले हैं वो आईडी ब्लास्ट की तरफ इशारा कर रहे हैं।
यह हादसा अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शुक्रवार रात को उस समय हुआ जब एक मालगाड़ी खाली डिब्बे लेकर अंबाला की तरफ आ रही थी। धमाका इतना जोरदार था कि इससे रेल पटरी टूट गई और रेल लाइन पर गुजर रही मालगाड़ी के इंजन के दोनों तरफ के शीशे टूट गए। इस हादसे में लोको पायलट हरेंद्र कुमार घायल हो गए, जबकि सह लोको पायलट आनंद प्रकाश यादव बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

20 किमी थी मालगाड़ी की गति
न्यू मंडी गोविंदगढ़ से मालगाड़ी लगभग 9:15 बजे रवाना हुई थी। इस दौरान ट्रेन की गति लगभग 20 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। मालगाड़ी लगभग 7 से 8 किमी ही आगे गई थी कि किलोमीटर नंबर-1208/12-13 के पास धमाका हो गया जोकि इंजन के सामने हुआ। लोको पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल पर दी, उन्होंने बताया कि इंजन के सामने कोई ब्लास्ट हुआ है, इससे उनके दोनों तरफ लगे साइड विंडो ग्लास टूट गए हैं। जब मौके पर जाकर जांच की गई तो सामने आया कि ब्लास्ट के कारण किलोमीटर नंबर- 1208/15-16 के मध्य डाउन रेल लाइन की पटरी टूटी हुई थी और दो स्लीपर डैमेज हो गए थे और वहां एक गड्ढा भी बन गया था।
साजिश या हादसा, जांच में जुटीं एजेंसियां
लोको पायलट द्वारा धमाके की बात कहे जाने और ट्रैक पर गड्ढा मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए हैं। यह मामला आईडी ब्लास्ट से जुड़ा है या फिर किसी शरारती तत्व की करतूत, इसकी जांच की जा रही है, हालांकि मौके पर कुछ तार और अन्य सामान भी मिला है, इसके अलावा ब्लास्ट के बाद वहां सफेद रंग का एक पाउडर भी पाया गया है। पटियाला जोन के आईजी नानक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसमें विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।

डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के न्यू मंडी गोविंदगढ़-न्यू सरहिंद के रेलवे स्टेशन के मध्य रात लगभग 9:30 बजे एक धमाका हुआ था जोकि बिल्कुल मालगाड़ी के नजदीक हुआ था। इससे मालगाड़ी में लगे इंजन के शीशे टूट गए थे और लोको पायलट भी घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। सुबह लगभग 5:30 बजे रेलवे लाइन को दुरुस्त करके मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया था। इस मामले की जांच अब सुरक्षा एजेसियां कर रही हैं।
विज्ञापन

- पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर, अंबाला

पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ स्टेशन के नजदीक धमाके के बाद टूटी रेल लाइन। रेलवे- फोटो : संवाद

पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ स्टेशन के नजदीक धमाके के बाद टूटी रेल लाइन। रेलवे- फोटो : संवाद

पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ स्टेशन के नजदीक धमाके के बाद टूटी रेल लाइन। रेलवे- फोटो : संवाद

पंजाब के न्यू गोविंदगढ़ स्टेशन के नजदीक धमाके के बाद टूटी रेल लाइन। रेलवे- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें