फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेगना नदी का भूमि कटाव रोकने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
नारायणगढ़ में पानी के बहाव के कारण बेगना नदी पर बना कटाव। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। एसडीएम शिवजीत भारती ने शुक्रवार को फतेहपुर 80 गांव का दौरा किया और बेगना नदी के कारण हो रहे भूमि कटाव का जायजा लिया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बेगना नदी का पानी गांव की आबादी में प्रवेश न करे, इसके लिए मिट्टी व रेत से भरे बैग तत्काल लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गांव पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नदी के बंध को भी सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी व रेत के बैग बंध के आसपास लगाए जाएं ताकि पानी का तेज बहाव दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बेगना नदी के पानी को डायवर्ट करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से खोदाई करवाई जाए ताकि पानी का बहाव नियंत्रित रहे और भूमि कटाव को रोका जा सके। एसडीएम ने ग्रामवासियों को भी सचेत रहने की सलाह दी और कहा कि बारिश के मौसम में सभी ग्रामीण सतर्क रहें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में पानी के बहाव के कारण बेगना नदी पर बना कटाव। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें