फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व तहसील कार्यालय खेल होस्टल में शिफ्ट, तेज होगा लघुसचिवालय का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी एसडीएम व तहसील कार्यालय के लोगों को अब अपने काम के लिए निर्माणाधीन लघु सचिवालय के साथ पुराने भवन में नहीं बल्कि फुटबॉल चौक के पास बने नए स्पोर्ट्स होस्टल में जाना होगा। जिला प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन लघु सचिवालय के काम को तेज करने के लिए अस्थायी रूप से कार्यालय को खेल विभाग के स्पोर्ट्स हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि यह होस्टल भी अभी निर्माणाधीन है, लेकिन ग्राउंड के जिन कमरों में एसडीएम व तहसील कार्यालय बनाया गया है वो लगभग तैयार हो चुका है। रविवार को दिनभर पुराने से नए कार्यालय में कंप्यूटर सहित सभी दस्तावेजों को शिफ्ट करने का काम किया गया। बता दें कि पूरा एसडीएम व तहसील कार्यालय जिस भवन में चल रहा था वो लघु सचिवालय की जगह के बीच में आ रही थी। लंबे समय से जिला प्रशासन कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा था ताकि लघु सचिवालय का रुका हुआ काम तेजी से हो सके। आखिर में प्रशासनिक अधिकारियों ने खेल विभाग से मिलकर इस हॉस्टल का चयन किया।
-------------
अंतोदय केंद्र सहित वाहन पंजीकरण भी हुआ शिफ्ट
सोमवार यानी 5 जुलाई से एसडीएम, तहसील के साथ अंतोदय केंद्र भी हॉस्टल में चलेगा। यहां तक कि गाड़ियों के पंजीकरण का काम भी यहीं पर किया जाएगा ताकि जनता को परेशानी न उठानी पड़ी। इस शिफ्टिंग से पुरानी जर्जर भवन में जगह-जगह उगी झाड़ियों व वहीं पर फैले सीवरेज के पानी के पास से गुजरकर अपना काम करवाना पड़ता था।
विज्ञापन

------------
हॉस्टल के साथ ही कचहरी, लोगों को पैदल दौड़ से मिलेगा छुटकारा
पुराने एसडीएम कार्यालय से कचहरी करीब दो सौ कदम की दूरी पर थी। ऐसे में किसी को भी डीडराइटर, स्टांप वेंडर व वकीलों से काम के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। यहीं कारण था कि अभी तक विभाग एसडीएम कार्यालय के शिफ्टिंग को लेकर उलझा हुआ था स्पोर्ट्स होस्टल की दीवार के साथ ही कचहरी भी पड़ेगी। जिससे लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

--------
एसडीएम व तहसील कार्यालय को अस्थायी रूप से स्पोर्ट्स हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। आज से जनता का काम हॉस्टल में ही होगा।
सचिन गुप्ता, एसडीएम अंबाला
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें