फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छापामारी करने गई पुलिस टीम से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने शुक्रवार को गांधी मार्केट में शराब अवैध बिक्री की सूचना पर छापामारी की तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने जांच तो आरोपियों के ठिकाने से दो पेटी शराबए लाखों रुपये, हथियार और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इस संबंध में थाना छावनी पुलिस ने अनील सूद, सत्यम व राकेश उर्फ पप्पी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।शिकायत में मुख्य सिपाही अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांधी मार्केट में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अभी वह शराब बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक कार में तीन लोगों को देखा। उनमें से एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पुलिस ने पीछा उसका किया, परंतु व्यक्ति हाथ नहीं लगा। इसके बाद कार में बैठे अन्य दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस गाड़ी की तलाशी लेने लगी तो उनके साथ गाली गलौज व हाथापाई की। इसमें पुलिस को चोटें भी आई हैं, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया। मुख्य सिपाही कमलजीत सिंह को डाॅक्टरी निरीक्षण करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मकान में भी तलाशी की और घर में रखे तीन लाख 75 हजार 105 रुपये के करंसी नोट व 765 पाउंड ईंग्लैंड, 49 अमेरिकन डॉलर व 620 कैनेडियन डॉलर और एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें