नारायणगढ़। नारायणगढ़-शहजादपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह टाटा ऐस की चपेट में आकर स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा बिना इंडिकेटर दिए अचानक टाटा ऐस मोड़ने के कारण हुआ। हादसे में ब्राह्मण माजरा रुपिंदर कौर (21) चोटिल हो गई। टाटा ऐस चालक मौके से भाग गया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने टाटा ऐस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रुपिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहजादपुर स्थित महिला सरकारी कॉलेज में बीकॉम फाइनल की छात्रा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। जब वह अकबरपुर अड्डे के पास पहुंची तो उसके आगे चल रही एक टाटा ऐस गाड़ी चालक ने बिना कोई इंडीकेटर के गाड़ी मोड़ दी। इतने में वह संभल पाते कि स्कूटी गाड़ी से टकराकर वह चोटिल हो गई। गंभीर चोटें लगने पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में रेफर कर दिया था। अब वह एमएमयू मुलाना अस्पताल में उपचाराधीन है। एएसआई कंवलजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद