फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस फैक्टरी में ताले तोड़कर हजारों की चोरी

Sat, 11 Feb 2017 12:18 AM IST
ambala
विज्ञापन
Shimla Police
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। बीडी फ्लोर मिल स्थित शिवपुरी कॉलोनी में बनी साइंस फैक्टरी में चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का खुलासा फैक्ट्री मालिक के मौके पर पहुंचने से हुआ। इसके बाद तुरंत पीड़ित ने इलाका पुलिस को सूचित किया। उधर, लगातार दूसरे दिन संबंधित इलाके में हुई चोरी की वारदात से इलाकावासियों में दहशत का माहौल है। चोरी की सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी शिवपुरी में साइंस की फैक्ट्री है। वह रोजाना की तरह अपनी फैक्ट्री का बाहर से ताला लगाकर गया था। जैसे ही शुक्रवार सुबह फैक्ट्री खोलने के लिए पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। अंदर भी सामान बिखरा हुआ था। जहां से हजारों की कीमत का एल्युमिनियम व ब्रांस आदि सामान गायब था। 
विज्ञापन

दरअसल, गुरुवार को भी साइंस फैक्ट्री से महज कुछ दूरी पर मकान में चोरी हुई थी और इलाकावासियों ने चोर को सामान के साथ मौके पर ही दबोच लिया था। इसके बावजूद शुक्रवार दोबारा बेखौफ चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, करधान चौकी प्रभारी एएसआई कर्मचंद ने बताया कि चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है और पूरे इलाके में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कॉलोनियों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें