फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थाएं हुईं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म कॉलेज में नगर परिषद अंबाला छावनी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में स्वच्छता रैंकिंग में एप्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले स्कूल, कॉलेज, होटल, सोसायटी, अस्पताल और फर्मोें को सम्मानित किया गया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच अंबाला छावनी की स्वच्छ अभियान प्रभारी डॉ. सोनिका ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों को शिक्षा साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविंद्र कुमार, सचिव राजेश कुमार, सनातन धर्म के कॉलेज प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच को स्वच्छतम स्कूल का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच की ओर से यह सम्मान विद्यालय की स्वच्छ अभियान प्रभारी डॉ. सोनिका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सोनिका ने कहा कि यह कार्य विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन और छात्रों के सहयोग से सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक ऋतु शर्मा ने कहा कि डॉ. सोनिका ने विद्यालय के लिए स्वच्छ अभियान संबंधित सभी गतिविधियों को स्वीकार कर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई और सभी कार्य तत्परता से पूर्ण किए।
कार्यक्रम में स्वच्छता रैंकिंग में ए प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले कॉलेज, होटल, अस्पताल, फर्मों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर म्यूनिसिपल इंजीनियर व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल नोडल ऑफिसर हरीश शर्मा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें