फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सात्विक ने राज्य एथलेटिक्स में जीता रजत पदक

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयनित होने वाले सा​त्विक: स्वयं - फोटो : School
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ के छात्र सात्विक शर्मा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। इस प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा पुलिस लाइन मधुबन में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

सात्विक नौवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने सिंथेटिक ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने सात्विक शर्मा को बधाई दी। उन्होंने सात्विक के अभिभावकों और कोच को भी शुभकामनाएं दीं। राठी ने कहा कि सात्विक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से स्कूल का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें