फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कम वेतन मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी, धरने पर बैठे

विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन की पटरियों किनारे ​बिखरी गंदगी। संवाद - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
विज्ञापन
- कैंट स्टेशन पर फैली गंदगी, सफाई प्रभारी ने ठेकेदार को दिए समस्या के समाधान के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कम वेतन मिलने पर सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वो काम छोड़कर धरने पर बैठ गए। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम ठप हो गया। सूचना मिलते ही स्टेशन के सफाई प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो काम पर नहीं लौटे। इसके बाद सफाई प्रभारी ने एजेंसी ठेकेदार को समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए। लगभग डेढ़ घंटे बाद ठेकेदार से आश्वासन मिला तो कर्मचारी वापिस काम पर लौट आए।
कैंट स्टेशन पर काम करने वाली खुशदील, शिवा व सुरेश आदि ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह 11 हजार रुपये के करीब मिलते हैं। लेकिन इस बार उनकी तनख्वाह तीन से चार हजार रुपये कम आई है। तनख्वाह काटने का कारण छुट्टियां बताया गया है जोकि गलत है। इसी प्रकार सुमित व अजय आदि ने बताया कि उनकी इस माह की तनख्वाह ही नहीं आई। ऐसे में उधार मांगकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहले 120 कर्मचारी सफाई का कार्य करते थे, लेकिन पिछले माह ही नया ठेका रेलवे द्वारा दिया गया है। इसलिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है जोकि अब 100 के करीब रह गई है। ऐसे में कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे अतिरिक्त एक से दो घंटे काम करवाया जा रहा है। इससे उन पर काम का दबाव बढ़ रहा है, वहीं उन्होंने यह भी बताया कि तनख्वाह आने का कोई समय नहीं है जोकि सबसे बड़ी परेशानी का कारण है।
विज्ञापन


तनख्वाह को लेकर कुछ समस्या थी जोकि खाता नंबर में खामी को लेकर थी। उसे दुरुस्त करवाया जा रहा है और जल्द ही तनख्वाह कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी। जिन कर्मचारियों की तनख्वाह काटी गई है वो बिना बताए छुट्टियों से संबंधित है। नए ठेके के तहत ही कर्मचारियों की संख्या में कटौती की गई है।
विज्ञापन

अरविंद, ठेकेदार, सफाई कर्मचारी, कैंट स्टेशन।

कैंट रेलवे स्टेशन की पटरियों किनारे बिखरी गंदगी। संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें