अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मौजूद प्रतिभागी व शिक्षक। प्र
- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज की एनएसएस इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए देव को बेस्ट मेल वॉलंटियर और कशिश को बेस्ट फीमेल वॉलंटियर के खिताब से नवाजा गया। राधे लाल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने महारानी लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यवाहक प्राचार्या निशु बंसल ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा और प्रो. धनंजय कुमार की सराहना की। अंत में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद