फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार में झाड़ू उलटा करके प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मांगों के समर्थन में नगर परिषद अंबाला सदर के कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को कर्मचारियों ने मुख्य बाजारों में झाड़ू प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान सेवाराम बोहत ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला तुरंत लागू होना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले। जिला प्रधान बीरपाल ने कहा कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा सफाई कर्मचारी आज भी अपने हक और मान-सम्मान के लिए गुहार लगा रहा है। परिवार के बेहतर पालन-पोषण के लिए नौकरी का नियमित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्नि सेवा की हड़ताल को मिला समर्थन
नगर पालिका संघ ने इस दौरान प्रदेश में चल रही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का भी खुला समर्थन किया। नेताओं ने मांग की कि सरकार जल्द फायर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे। मौके पर अनिल कुमार, राजिंदर द्रविड़, पापिंदर और विनोद सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें