फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
नारायणगढ़ के जडोत रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग से निकला हुआ धुंआ: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के जडोत रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में शनिवार शाम को आग लग गई। आग की लपटों से फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल राख हो गया।
धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। फैक्टरी संचालक सरबजीत सैनी ने दमकल विभाग की गाड़ी समय पर न पहुंचने व लापरवाही का आरोप लगाया है। फायर अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी के पास से गुजरने वाली नहर के किनारे खड़े सरकंडों में किसी ने आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के कारण यह आग तेजी से फैली और फैक्टरी परिसर तक पहुंच गई थी। संचालक सरबजीत का आरोप है कि आग लगने के बाद आधे घंटे तक वह फायर स्टेशन फोन करते रहे लेकिन उन्हें जवाब नहीं मिला। अंत में उन्हें अपने स्तर पर गाड़ी की व्यवस्था करनी पड़ी लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

नारायणगढ़ के जडोत रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग से निकला हुआ धुंआ: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें