फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जफरपुर गांव में सैंपल की रिपोर्ट मिली सामान्य, विभाग को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। जफरपुर गांव में दूषित पानी पीने से फैले पीलिया और उल्टी-दस्त के प्रकोप के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। सीएचसी मुलाना की टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि विभाग द्वारा लिए गए सभी ब्लड सैंपल्स की रिपोर्ट सामान्य आई है। इससे ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया और प्रभावितों को दवाइयां बांटीं। कैंप के दौरान 61 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, गंभीर लक्षण वाले 59 लोगों के खून के सैंपल लिए गए जो कि सभी नॉर्मल पाए गए। पानी में क्लोरीन की मात्रा जांचने के लिए 42 जगहों पर ओटी टेस्ट किया गया। ग्रामीणों को सुरक्षित पानी के लिए करीब 500 क्लोरीन टैबलेट और 150 ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं। गांव के सरकारी और निजी स्कूलों में सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन तौर पर दोनों स्कूलों के पीने के पानी के सैंपल लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वॉटर सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए आगे के कदम उठाए जाएंगे ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें।


तीन महीने से नहीं डाला ब्लीचिंग पाउडर
मामले की जांच में स्वास्थ्य विभाग के सामने जनस्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पता चला है कि पिछले तीन महीनों से ट्यूबवेल के पानी में ब्लीचिंग पाउडर ही नहीं डाला जा रहा था। इसी बीच सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल गया। इससे पानी पूरी तरह दूषित हो गया। इस जहरीले पानी को पीने से देखते ही देखते गांव के दर्जनों लोग पीलिया, बुखार, उल्टी और दस्त की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


जफरपुर गांव में स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। सभी ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सामान्य आई है, जो राहत की बात है। स्कूलों के पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पानी की क्लोरीनेशन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, एसएमाओ,मुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें