फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेल लोक अदालत में एक मामला निपटाया, एक को मिली रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में केंद्रीय कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र मलिक के मार्गदर्शन में सीजेएम एवं प्राधिकरण की सचिव गीतांजली गोयल ने इस अदालत में सुनवाई की। जेल लोक अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए कुल 6 मामले रखे गए थे। इनमें से नियमानुसार एक मामले का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि एक बंदी को निर्धारित शर्तों पर रिहा करने के आदेश दिए गए। सचिव गीतांजली गोयल ने बताया कि बंदियों को त्वरित न्याय देने के उद्देश्य से हर माह के पहले व तीसरे बुधवार को इस अदालत का आयोजन किया जाता है। कानूनी सहायता के लिए प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 या नालसा के 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें