फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में सीडीएस बिपिन रावत और वीर जवानों को किया नमन

विज्ञापन
ंबाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटोरियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीडीएस विपिन रावत व अन्य जवान - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गत दिनों तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित अन्य वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से कुलभूषण शर्मा व उत्तराखंड महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल ध्यानी की अध्यक्षता में किया गया। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की महासचिव चित्रा सरवारा ने बीपीएस प्लेनेटरियम पहुंच कर स्व. जनरल रावत और अन्य जांबाज सैनिकों के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तराखंड समाज ने कहा कि छावनी पूरे भारत में जाना माना सैन्य क्षेत्र है। यहां पर स्वर्गीय बिपिन रावत व उनके साथ शहीद हुए अन्य सैनिकों की याद में सरकार स्मृति चौक व शहीदी स्मारक बनाकर उनकी प्रतिमाएं स्थापित करें। ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को भी उनकी शहादत का ज्ञान मिलता रहे। कार्यक्रम में छावनी के अध्यक्ष मोहन लाल देवरानी, पर्वतीय उत्तरांचल सभा के महासचिव आनंद सिंह रावत, कुमाऊ सभा जिला अध्यक्ष दिवान सिंह, उत्तराखंड रेल कर्मचारी कल्याण परिषद अध्यक्ष शाकंबर दत्त ढोडियाल, गढ़वाल जनहित कल्याण सोसायटी अध्यक्ष भरत सिंह नेगी व उनके सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें