फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में प्राकृतिक फूलों की बिक्री रही कम

विज्ञापन
अंबाला सिटी के मानव चौंक पर फूलों की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
दीपावली पर्व के मौके पर लोग अपने-अपने घरों में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है और घरों की भी फूलों की सुंदर-सुंदर लड़ियों से सजावट की जाती है। वहीं फूल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार दीपावली पर्व के मौके पर ग्राहक फूलों की खरीदारी खुलकर नहीं कर रहे हैं। फूलों के कारोबार में कुछ महंगाई जरूर है। इस बार ग्राहकों का रुझान बाजारी फूलों की कृत्रिम लड़ियों की ओर ज्यादा है, क्योंकि वह सस्ते दामों पर मिल जाती हैं और भविष्य में भी काम आ जाती हैं। ग्राहकों की कमी के कारण रोजगार में भारी गिरावट आई है और ग्राहक न होने के कारण नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर फूलों की लड़ियां तैयार की गई हैं। जिसमें खास तौर पर देसी गेंदा, लड्डू गेंदा, लाल गुलाब, पिंक गुलाब, चांदनी फूल, अशोका हरी पत्ती की लड़ियां व गुलाब पत्ती आदि से दुकानें सजाई गई हैं। फूलों के दामों में बढ़िया लाल गुलाब प्रति एक पीस 50 रुपये, लड्डू गेंदा लड़ी 20 रुपये, अशोका हरी पत्ती लड़ियां 20 से 50 रुपये तक बेची जा रही हैं। इस बार ग्राहकों का रुझान फूलों की खरीदारी करने में कुछ खास दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले वषों की तुलना में ग्राहकों की भारी कमी आई है। कारोबार में भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

-कमल कुमार, फूल विक्रेता, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें