फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन माह से नहीं मिला वेतन, एनएचएम कर्मियों ने दो घंटे बंद रखा काम

विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल के दौरान मांगों को लेकर नारेब
विज्ञापन
अंबाला। तीन महीने से वेतन न मिलने सहित अन्य मांगों के समर्थन में जिलाभर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल कर दो घंटे काम बंद रखा। इन कर्मचारियों ने केवल इमरजेंसी सेवाएं ही दी। ऐसे में अस्पताल की ओपीडी सहित अन्य सेवाएं प्रभावित हो गई है। हालांकि अस्पतालों में स्थायी स्टाफ कार्यरत है लेकिन एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी कैंट व सिटी के नागरिक अस्पताल में देखने को मिल रही है। 10 से 12 बजे तक ये हड़ताल रखी गई। सिटी में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन नेता दौलत राम ने चेताया कि यदि 15 अगस्त तक वेतन जारी नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदर्शन कर रहे यूनियन नेता दौलत राम ने कहा कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों के स्कूलों की फीस तक के लिए रिश्तेदारों से पैसे उधार मांगने पड़ रहे हैं। कर्मचारी वेतन न मिलने पर 7 अगस्त को सिविल सर्जन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें