फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों के करोड़ों डकार गई सहारा इंडिया कंपनी, मालिक सहित पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सहारा इंडिया कंपनी पर जमाकर्ताओं के करोड़ों डकारने के आरोप लगे हैं। एजेंटों ने ग्राहकों के जो पैसे जमा कराए थे, उनका भुगतान नहीं हो पाया है। इस संबंध में एसपी को दी गई शिकायत पर डीएसपी द्वारा की गई जांच के बाद कंपनी के मालिक समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। एसपी हामिद अख्तर के अनुसार ग्राहकों से एजेंटों द्वारा लिये गये पैसे का कंपनी ने भुगतान नहीं किया है। मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को एसपी कार्यालय में शिकायत देकर सहारा इंडिया कंपनी में जमा धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई गई थी। शिकायतकर्ता संजय कुमार, श्याम नारायण, राकेश कुमार, संदीप कुमार, रीमा गुप्ता, अंकित मित्तल, प्रवीन गौड़, बबीता, सुमन, अजय गुप्ता, पिंकी गुप्ता, विजय कुमार, संजीव कुमार और श्रीचंद ने बताया कि वे पिछले करीब 15 साल से कबाड़ी बाजार में स्थित कंपनी कार्यालय में एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इस दौरान लोगों से लिया गया पैसा कंपनी में जमा कराया गया, लेकिन पिछले दो साल से करोड़ों का भुगतान फंसा हुआ है। इसे वापस करने में कंपनी टाल-मटोल कर रही है। हमें कहा जा रहा है कि कंपनी पर केस चल रहा है, जबकि केवल दो कंपनियों पर ही केस विचाराधीन है। इनमें हमारा एक भी पैसा जमा नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने जल्द से जल्द जमा राशि का भुगतान कराने की गुहार लगाई। मामले में एसपी ने डीएसपी कैंट को जांच सौंपी थी। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें