फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धुंध के कारण सचखंड एक्सप्रेस 14 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धुंध के कारण मंगलवार को 17 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा असर अमृतसर-नांदेढ़ के बीच दोनों दिशााओं में चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस पर देखने को मिला जोकि 14 घंटे की देरी से अंबाला स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस भी 6.30 घंटा लेट रही। इस दौरान अमृतसर की तरफ जाने वाले छह ट्रेनों, जम्मू की तरफ आठ ट्रेनों और कालका सहित श्रीगंगानगर की तरफ आवागमन करने वाली चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अमृतसर की तरफ आवागमन
ट्रेन नंबर 12716 अमृतसर-नांदेढ़ 14 घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर 13.30 घंटे, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 6.30 घंटे, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 2 घंटे, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 20 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
जम्मू स्टेशन
ट्रेन नंबर 12920 कटरा-डॉ आंबेडकर नगर 2.30 घंटे, 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा, 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा, 12413 अजमेर-जम्मूतवी 1.40 घंटा, 12414 जम्मूतवी-अजमेर 5.30 घंटे, 20433 सुबेदारगंज-कटरा जम्मू मेल 20 मिनट, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 1.30 घंटे देर से अंबाला पहुंची।
विज्ञापन

अन्य स्टेशन

ट्रेन नंबर 64512 ऊना हिमाचल-हरिद्वार 30 मिनट, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम 20 मिनट, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 45 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट 50 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें