शिक्षा नियमावली 134ए के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले दूसरे मौके में भी विद्यार्थियों की
रुचि दिखाई नहीं दी। जितने विद्यार्थियों ने इस मौके का फायदा उठाया, उससे कहीं अधिक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला के छह ब्लॉकों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि अब मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम घोषित होगा,
जिसके बाद पास होने वाले बच्चों को उक्त नियमावली के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन दिलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा नियमावली 134ए के तहत पूर्व में ली गई परीक्षा में काफी विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाए थे। इसके चलते विभाग ने इन बच्चों को दूसरा मौका देने के लिए 3 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिला की सभी छह ब्लॉकों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 1,515 बच्चों ने परीक्षा देनी थी। लेकिन हैरानी है कि दूसरा मौका कैश करने में भी आधे से ज्यादा विद्यार्थी पीछे हट गए। इन 1515 बच्चों में से 720 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 795 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसकी सूची जिला शिक्षा कार्यालय को दी गई है, जिसके बाद अब मूल्यांकन होगा, जिसके बाद इन विद्यार्थियों को एडमिशन दिलाया जाएगा।
यह है कक्षा के अनुसार स्थिति
कक्षा कुल विद्यार्थी परीक्षा दी एब्सेंट
दूसरी 144 58 86
तीसरी 111 46 65
चौथी 219 106 113
पांचवीं 204 110 94
छठी 243 134 109
सातवीं 173 75 98
आठवीं 169 75 94
नौंवीं 120 61 59
दसवीं 87 36 51
बारहवीं 45 19 26
कुल 1515 720 795
वर्जन
जिला के सभी छह ब्लॉकों में शिक्षा नियमावली 134ए के तहत परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1515 में से 720 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित होगा, जिसके बाद विभिन्न कक्षाओं में बच्चों को एडमिशन दिलाया जाएगा।
- धर्मवीर कादियान, डीईईओ, अंबाला