फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री विज के ट्वीट पर बवाल, कांग्रेस ने जताया कड़ा ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दिवस पर गृहमंत्री अनिल विज के एक ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि विजय दिवस को लेकर विज जानबूझकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। वे पहले मामले से जुड़े सभी तथ्यों का आकलन करते, इसके बाद ट्वीट करते। जैन का आरोप है कि झूठी पब्लिसिटी के चक्कर में विज अक्सर ऐसे ट्वीट करते हैं, ताकि वे सुर्खियों में बने रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को ऐसे ट्वीट शोभा नहीं देते। उन्हें सच ही जनता के सामने रखना चाहिए। जैन ने कहा कि विज को अपने इस ट्विट पर देश से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा कांग्रेस उनका खुलकर कड़ा विरोध करेगी।
विज्ञापन

दरअसल विज ने वीरवार को एक ट्वीट कर यह कहा था कि 1971 के युद्ध के मैदान में सैनिकों द्वारा जीती गई जंग राजनेताओं ने शिमला एग्रीमेंट की टेबल पर हारी थी। हमारे पास 93 हजार युद्ध बंदी थे। अगर हम चाहते तो उनके छोड़ने की एवज में पीओके ले सकते थे। इस बड़ी भूल की सजा हम आज तक भुगत रहे हैं।
इस ट्वीट पर एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वजह से भारतीय सेनाओं ने पाक को युद्ध में शिकस्त दी थी। इसके बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर 1971 में लिखे गए इस इतिहास की बदौलत ही हर साल विजय दिवस मनाया जाता है। जैन ने कहा कि उस समय पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी सदन में विपक्ष के नेता था। इस जीत पर विपक्ष के नेता होने के बावजूद अटल ने इंदिरा गांधी को दुर्गा करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें