फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरपीएफ ने जम्मू से लापता लड़की परिजनों को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जम्मू से लापता लड़की अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यहां प्लेटफार्म दो पर उसे अकेला देखकर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने महिला सिपाही की मदद से संरक्षण में लिया। आरपीएफ पोस्ट पर लड़की से परिजनों की जानकारी हासिल की गई जोकि जम्मू के रहने वाले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने जम्मू पुलिस से संपर्क किया और फिर वो परिजनों के साथ अंबाला छावनी में आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि लड़की लावारिस हालत में तीन जुलाई को तड़के प्लेटफार्म दो पर डरी व सहमी मिली थी। जब उससे प्यार से पूछताछ की गई तो उसने अपने परिजनों के मोबाइल नंबर बताए। इसके बाद परिजनों व जम्मू पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी दी कि उनकी लड़की गायब है।
आरपीएफ पोस्ट पर मौजूद लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दो जुलाई को ही गायब हो गई थी। उन्हें डर था कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। इस संबंध में उन्होंने दो जुलाई रात को 10 बजे ही पक्का डांगा थाना जम्मू में अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी थी और पुलिस ने भी सर्च आपरेशन शुरू कर दिया था। लेकिन तीन जुलाई को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ का फोन आया तो जानकारी मिली कि बेटी उनके सुरक्षित हाथों में है। परिजनों ने आरपीएफ द्वारा की गई मदद के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें