फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गाड़ी के रुपये मांगने गया आरपीएफ कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीआरएम कार्यालय में लगी गाड़ी के रुपये नहीं देने का मामला तूल पकड़ गया। ठेकेदार और आरपीएफ के सिपाही के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद बाद ऑफ ड्यूटी आरपीएफ कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में रहने वाली सुमन ने बताया कि उसके भाई की गाड़ी मंडल रेल कार्यालय में ठेके पर लगी है। लगभग एक साल से ठेकेदार भुगतान नहीं कर रहा था। इसके लिए सोमवार को वह पड़ाव थाने में शिकायत देने गई थी। शिकायत के आधार पर थाने जाने के बाद ठेकेदार ने खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठेकेदार ने महिला के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। जब इसकी जानकारी महिला के पति आरपीएफ में तैनात ऑफ ड्यूटी कर्मचारी को मिली तो वह ठेकेदार से बात करने के लिए गया।
उसका कहना है कि इस दौरान उस पर हमला हो गया। इसके बाद पति-पत्नी शिकायत देने के लिए मंडल रेल प्रबंधक के पास गए, लेकिन वे व्यस्त थे। देर शाम उन्हें जानकारी मिली कि ऑफ ड्यूटी कर्मचारी राजिंदर को निलंबित कर दिया गया है। जब राजिंदर से बात की तो उसने बताया कि ठेकेदार के कारिंदो ने उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया था। जब वह बात करने गया तो उसके साथ मारपीट हो गई लेकिन पड़ाव थाने में मामला सुलझने के बाद उसने अपने उच्चाधिकारियों को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें