फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालपी में गिरी घर की छत, बचा परिवार

विज्ञापन
कालपी में घर की गिरी हुई छत दिखाते पीड़ित। ग्रामीण
विज्ञापन
साहा। गांव कालपी में मंगलवार दोपहर बाद अचानक एक घर की छत गिर गई। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सारा सामान मिट्टी के नीचे दब गया। जानकारी के अनुसार सलिन्द्रो एक कमरे के घर में अपने बच्चों के साथ रह रही है। जिसकी छत कच्ची है।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद वह किसी तरह मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन कर रही है। उसका 14 वर्षीय बेटा बीमारी से पीडि़त है, जबकि उससे छोटी बेटी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब 6 बजे अचानक बच्चे कमरे से बाहर निकले तभी कमरे की छत गिर गई। उन्होंने बताया कि मिट्टी में कपड़े, सामान दबकर खराब हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी मदद के लिए वहां पहुंचे। गांव के सरपंच रिंकू भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। सरपंच ने कहा कि सलिन्द्रो की कमाई का कोई साधन नहीं है। अब उसे आर्थिक मदद की जरूरत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें