फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज महाप्रबंधक ने कैंट बस अड्डे पर जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
अंबाला कैंट बस अड्डे पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते महाप्रबंधक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने शुक्रवार को अंबाला कैंट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीएम ने स्पष्ट किया कि विभाग का मुख्य लक्ष्य यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर मुहैया कराना है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि विभाग की महत्वाकांक्षी हैप्पी कार्ड योजना के लिए जनता में काफी उत्साह है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 23,400 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पात्र लाभार्थियों ने दिसंबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें कार्ड की सुविधा प्रदान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें