फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज ने त्रिलाेकपुर मेले के लिए लगाईं 10 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नवरात्र के आयोजन को लेकर अंबाला डिपो ने अपनी 10 अतिरिक्त बसें 14 दिन के लिए त्रिलोकपुर मेले में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

यह बसें रोजाना श्रद्धालुओं को लेकर त्रिलोकपुर मेले में जाएंगी। जहां पर श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। रोडवेज की ओर से ये बसें 30 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करवाएंगी।
अंबाला व आसपास के क्षेत्रों से नवरात्र के दिनों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित त्रिलोकपुर धाम मेले में जाते हैं, जहां पर यह सभी श्रद्धालु माता के दर्शन करते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए अंबाला डिपाे ने अपनी 10 बसें लगाई हैं। जिसमें पांच बस अंबाला सिटी और पांच बस नारायणगढ़ से त्रिलोकपुर मेले में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु पहले नवरात्र से ही रोडवेज की बसों की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। अंबाला सिटी बस स्टैंड से पूरा दिन यह बसें पहले नारायणगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यहां से त्रिलोकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें