अंबाला। एक अप्रैल से शंभू टोल के रेटों में बढ़ोतरी हो जाएगी। वाहन चालकों को केवल पांच से 25 रुपये तक अतिरिक्त देने होंगे। बताया जाता है कि इस टोल से रोजाना पंजाब व हरियाणा में करीब 58 हजार वाहन आवागमन करते हैं। जबकि शनिवार व रविवार को इन वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है।
वाहन -पहले - अब - मासिक पास
कार, जीप - 120 - 125 रुपये - 4105
मिनी बस - 190 - 200 रुपये - 6630
ट्रक, बस ( 2 एक्सेल) - 400 - 415 रुपये - 13885
ट्रक, बस (थ्री एक्सेल कामर्शियल वाहन) - 440 - 455 रुपये - 15150
ट्रक, बस (4 से 6 एक्सेल कामर्शियल वाहन) - 630 - 655 रुपये - 21780
ओवर साइज वाहन - 770 - 795 - 26510