फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध कॉलोनी में बनीं सड़कों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने खारु खेड़ा गांव में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अर्बन एरिया अंबाला सदर के अधीन की गई। इसमें खसरा न. 15//22/2, 23, 24/2, 20//3/2, 4/ 7/ 8/1 में लगभग 3 एकड़ में अवैध रूप कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी में बनी हुई सड़कों व नींव सहित चहारदीवारी को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट, जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र, एसएचओ हरियाणा राज्य प्रर्वतन ब्यूरो पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रॉपट्री डीलर काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें