फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसों में मौत के बड़े आंकड़े, नियमों का पालन न करने पर होगी सख्ती

Wed, 07 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत बैठक के दौरान सड़क हादसों में मौतों को रोकने के लिए जर - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पिछले साल सड़क हादसों में मौतों का ग्राफ बढ़ने पर पुलिस विभाग गंभीर हो गया है। वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटना में 233 लोगों की जान गई थी, जो वर्ष 2025 में 271 तक पहुंंच गया था। सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली।
एसपी अजीत सिंह ने निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में हेलमेट व सीट बेल्ट के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुधार करें व पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न लगाने से होने वाली हेड इंजरी मौतों का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए है, जिनमें से 65 प्रतिशत लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जो यह दर्शाता है कि लोग हेलमेट लगाने के लिए अभी भी जागरूक नहीं है l
विज्ञापन
विज्ञापन



हेलमेट व बिना नंबर प्लेट व पैटर्न के चालानों पर दिया जोर

बैठक में एसपी अंबाला ने शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग व नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे के महत्व पर जोर दिया गया है व घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए आमजन से अपील की गई है। बताया कि पुलिस पहले भी समय-समय पर चालान की कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में सख्ती बरतते हुए बिना हेलमेट 3884, बिना नंबर प्लेट 6808 तथा बिना पैटर्न के 18 हजार 541 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें