अंबाला। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से 1984 के सिख विरोधी दंगों में जिनके परिवार के सदस्यों की मौत हुई थी, उनसे संबंधित विषय पर समीक्षा करते हुए नौकरी का आश्वासन दिया।
वीसी में उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिख विरोधी दंगों में पीड़ित परिवार के सदस्यों में से एक व्यक्ति को हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत नौकरी देने की घोषणा की है। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में इस विषय से संबंधित जानकारी साझा करें। डीसी अजय सिंह तोमर ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि जो दिशा निर्देश की अनुपालना के तहत आगामी कार्यवाही की जाएगी। संवाद