फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेंशन अदालत में 57 मामलों का निपटारा

Tue, 16 Dec 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल कार्यालय में पेंशन अदालत के दौरान मौजूद अ​धिकारी व सेवानिवृत कर्मचारी। रेलवे - फोटो : माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट गौरव मिश्र।
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सोमवार को ऑफिसर्स क्लब परिसर में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत अपर मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में लगाई गई। इसमें पेंशनभोगियों की समस्याओं से संबंधित 57 मामलों को निपटाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। अपर मंडल रेल प्रबंधक देवी सिंह मीना ने पेंशनभोगियों और पेंशनर फोरम के अधिकारियों के साथ समस्याओं पर चर्चा की और मौके पर प्राप्त सभी 57 मामलों का निपटारा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी और मंडल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे। लेखा विभाग से वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक और सहायक प्रबंधक ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

कार्मिक विभाग के क्लोजिंग सेक्शन के कर्मचारियों, इंटरेस्ट इंस्पेक्टर और लेखा शाखा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। पेंशनर्स फोरम ने पेंशन कोर्ट को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान जगाधरी वर्कशॉप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामलों का भी निपटारा किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें