अंबाला सिटी। मजदूरी के पांच सौ रुपये मांगने पर व्यक्ति ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। इस बीच ईंटों पर धक्का देने के कारण रिक्शा चालक के कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया।
पुलिस ने हरीश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में पटियाल के घनौर निवासी जली माजरा गांव निवासी सोढी सिंह ने बताया कि वह अंबाला रिक्शा से सामान ढुलाई का काम करता है। करीब दो साल पहले हरीश का सामान बादशाही बाग कॉलोनी में किराये के मकान में छोड़ा था। 9 चक्कर लगने पर मजदूरी 900 रुपये बनी थी। उस समय महज 400 रुपये ही दिए थे। बाकी की राशि बाद में देने की बात कही थी। 26 सितंबर को हरीश प्लाई वाले की दुकान के पास मिला था। जब मजदूरी के रुपये मांगे तो गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर नीचे गिरा दिया। संवाद