फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: बिजली का खंभा टूटने से लाइनमैन की मौत, एक साल पहले हुई थी दीपक की शादी

Wed, 01 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मंगलवार को गोला के समीप खेतों में बने डेरे में बिजली ठीक करने के लिए वह अपने सहयोगी रविन्द्र के साथ पहुंचा। जैसे ही दीपक बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा तो खंभा जड़ से टूट गया और दीपक जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
खेत में घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की खंभा टूटने के कारण मौत हो गई। बराड़ा नगर पालिका के अधीन मौजगढ़ निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मौजगढ़़ निवासी उसके ताऊ का बेटा दीपक करीब तीन साल से बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर काम करता था।

विज्ञापन


मंगलवार को गोला के समीप खेतों में बने डेरे में बिजली ठीक करने के लिए वह अपने सहयोगी रविन्द्र के साथ पहुंचा। जैसे ही दीपक बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा तो खंभा जड़ से टूट गया और दीपक जमीन पर गिर गया। तभी खंभा भी उसकी छाती पर गिर गया और वह खंभे के नीचे दब गया। जिस कारण वह घायल हो गया। मौके पर डेरे में रहने वाले लोग व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उसका सहयोगी रविन्द्र व अन्य दीपक को मुलाना सीएचसी ले गए।

जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविन्द्र ने बताया कि दीपक की शादी को एक साल हुआ था। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और एक छोटा भाई है। वहीं, इस मामले में मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि दीपक कुमार के चाचा सतीश कुमार के बयान पर एक्सीडेंटल कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर कल परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें