फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान के फर्जी गेट पास काटने का आरोप, राइस मिलर्स भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसोसिएशन ने सीबीआई और विजिलेंस जांच की उठाई मांग, बोले- एक ही धान का कई बार काटा जा रहा गेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। अनाज मंडी में धान के फर्जी गेट पास काटने के आरोप लगाते हुए राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्य भड़क गए हैं। मंगलवार को उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित होकर विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। एसोसिएशन ने इसकी जांच सीबीआई या राज्य सतर्कता ब्यूरो से करवाने की मांग उठाई है।
एसोसिएशन के प्रधान भूपेंद्र कालड़ा सचिन जिंदल व सदस्य शिवांशु नागपाल, अमित जिंदल, सतनाम, राहुल नेहरा, रोहित गोयल, संतोष गोयल का दावा है कि गेट पास कटने के बाद धान से भरी ट्रॉली को मंडी से बाहर ले जाया जाता है। फिर उसी धान के कई बार फर्जी गेट पास काटे जाते हैं।
विज्ञापन

सदस्यों के अनुसार, एक ही माल के चार-चार बार तक फर्जी गेट पास काटे गए हैं। बाहर से भरे ट्रकों को मंडी में खाली घुमाकर उनके गेट पास काटने के भी आरोप हैं। राइस मिलर्स ने संलिप्त कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। उन्होंने इन आरोपों के पुख्ता सबूत और वीडियो होने की बात कही।

15 दिन की सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग
राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग की कि मार्केट कमेटी के पिछले 15 दिनों के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखकर उसकी जांच की जाए। उनका कहना है कि फुटेज की जांच से मंडी में वाहनों की आवाजाही और गेट पास जारी करने की प्रक्रिया से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
इसके साथ ही गेट पास रजिस्टर और गेट पर लगे कंप्यूटर के रिकॉर्ड का मिलान करवाने की मांग भी की गई है। एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इस तरह की अनियमितताओं से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

ईमानदारी से काम करने वाले किसानों व आढ़तियों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपों में नाम आने वाले संबंधित कर्मचारियों को निलंबित किया जाए और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उपायुक्त, कार्यकारी अधिकारी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला, एसडीएम बराड़ा और सचिव मार्केट कमेटी मुलाना को भी शिकायत की गई है।

यह आरोप बेबुनियाद हैं। अनाज मंडी में सारा काम नियमों के अनुरूप किया जा रहा है। जिस वीडियो की बात की जा रही है वो एक साल पुरानी है।
- कृष्ण मलिक, सचिव मार्केट कमेटी मुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें