फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी की जयंती पर क्रांतिकारियों और शहीदों को किया जाएगा नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आजादी की लड़ाई के क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेशभर में हर गांव व वार्ड में 7500 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में नेताजी की जयंती पर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर छह लाख लोग भाग लेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र सजाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान नेताजी व आजाद हिंद फौज के बारे में बताया जाएगा। आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सोशल मीडिया जिला प्रमुख संजीव सैनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंबाला में भव्य रूप में मनेगी जयंती
राजेश बतौरा ने बताया कि नेताजी की जयंती को अंबाला में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिले के सभी गांवों और 81 वार्डों में सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता नेताजी को याद करते हुए जय हिंद बोस का उद्घोष करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर वार्ड प्रमुखों और ग्राम प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोगों को उनकी जीवनी से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें