फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिटायर्ड विंग कमांडर से धोखाधड़ी, कार्रवाई के निर्देश

Tue, 07 Nov 2023 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एयरफोर्स से रिटायर्ड विंग कमांडर ने गृहमंत्री को दी शिकायत में कहा कि उसने छावनी डिफेंस कालोनी में लगभग 500 गज का एक प्लाॅट प्रापर्टी डीलर से खरीदा था।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि प्राॅपर्टी डीलर ने धोखे से ये प्लाट अन्य को बेच दिया। मामले में मंत्री विज ने अंबाला एसपी को केस की जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सोनीपत में जगह के मालिक ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी जगह किसी अन्य को फैक्टरी लगाने के लिए किराये पर देने के लिए बातचीत की थी, मगर आरोपी ने जबरन सामान रख दिया। उसका आरोप था कि पुलिस को शिकायत करने के बावजूद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर मंत्री विज ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित करने मामले में जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद के प्रशासक और एडीएम सतिंद्र सिवाच और डीएसपी कैंट आशीष चौधरी मौजूद रहे।

दूसरे मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

दयालबाग निवासी व्यक्ति ने अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने उसके बेटे के साथ लगभग साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी की। मंत्री ने कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित एसआईटी को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। सोनीपत से आई महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या में अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस कमिश्नर सोनीपत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह जम्मू में तैनात और फरीदाबाद निवासी सेना में क्लर्क ने बताया कि उसकी पत्नी ने उससे तलाक लिए बिना किसी अन्य से शादी कर ली। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इस पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें