फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिस्टल की नोक पर लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नग्गल श्मशानघाट से 26 सितंबर की रात को पिस्टल की नोक पर 60 भेड़ों की लूट के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में शामिल होने वाली दो गाड़ियां, एक देसी पिस्टल सहित 15 भेड़ बरामद की हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर के मेगुवाल गांव निवासी सलीम को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने चार अन्य साथी जम्मू कठुआ निवासी जाफर अली, आसबदीन उर्फ आशिफ, मक्खनदिन, लियाक्त अली को काबू किया। आरोपियों को कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लिया था। सोमवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

सीआईए-वन की टीम ने जब मामले को गंभीरता से जांचा तो पता लगा कि पांचों बदमाश हरियाणा, पंजाब समेत चार राज्यों के लिए सिर दर्द बने थे। आरोपियों की लूटपाट और डकैती के करीब दर्जनभर मामलों में गिरफ्तारी शेष है। आरोपियों ने हिमाचल और जम्मू में भी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आशंका जताई कि आरोपियों के तार पाकिस्तान तक जुड़े हैं। इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि भेड़ चोरी होने वाले मामले में नग्गल थाना क्षेत्र के गौरसियां गांव निवासी मनजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उससे पिस्टल की नोक पर 60 भेड़ लूट ली थी।
विज्ञापन


जिले के साथ ही बदलते थे नंबर प्लेट

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों ने नग्गल एरिया में भैंस चोरी की दो वारदातों को भी अंजाम दिया था। आरोपी पहले भी जेल जा चुकी है। इनमें से चार जम्मू कश्मीर और एक आरोपी हिमाचल का है। आरोपी वारदात में महिंद्र पिकअप को इस्तेमाल करते थे। इससे वारदात को अंजाम देते थे, वहां की नंबर प्लेट लगा लेते थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी स्विफ्ट गाड़ी में रेकी करते थे। पुलिस ने दोनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं।

मास्टरमाइंड पर अब तक 13 मामले दर्ज

एसपी ने बताया कि पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी एक बड़े गैंग से जुड़े हैं। गैंग का मुख्य मास्टरमाइंड मखनदीप पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। 2016 में स्नेचिंग का केस दर्ज है। साल 2022 में लुधियाना में तीन मुकदमे डकैती और जम्मू के कठवा में भी पशु तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। चंडीगढ़ और पंजाब में भी चोरी के मुकदमे दर्ज है। लियाकत अली पर भी तीन केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि उनके पास आरोपियों के कुछ साथियों के भी नाम हैं और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। ये गिरोह दो साल से सक्रिय था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें