फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिटायर बैंक मैनेजर से हेल्थ कार्ड के नाम पर 3 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। यूको बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 2,99,573 ठग लिए। अशोक विहार कॉलोनी निवासी आदर्श गुप्ता (रिटायर्ड मैनेजर, यूको बैंक) ने 25 सितंबर को फेसबुक पर सीनियर सिटीजन हेल्थ कार्ड बनाने का विज्ञापन देखा था। इसके बाद अज्ञात नंबर 92422-51723 से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को यूको बैंक का प्रतिनिधि बताकर घर बैठे ऑन-लाइन हेल्थ कार्ड बनवाने का झांसा दिया और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

शक होने पर आदर्श गुप्ता ने तुरंत यूको बैंक के कस्टमर केयर (1800-8910) पर कॉल कर अपना खाता फ्रीज करने का निवेदन किया, जहां से उन्हें खाता फ्रीज होने का आश्वासन मिला। हालांकि, 27 सितंबर की रात उनके खाते से 2,99,573.60 रुपये कट गए। पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पंचकूला नोडल साइबर क्राइम स्टेशन से प्राप्त जीरो एफआईआर नंबर 933 के आधार पर अब थाना साइबर क्राइम अंबाला में प्राथमिकी कर जांच मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। प्रदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी एवं बहरूपिया/छद्म नाम धारण कर ठगी करने की धारा 318(4) एवं 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें